
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम भव्य काशी दिव्य काशी के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के पदाधिकारियों द्वारा सुबह पहुंच कर न्यू राजनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया वही 11 बजे सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में मंदिर के दो पुजारियों को अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी भवन में भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह सच्चिदानंद सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह मंडल मंत्री संतोषी भीम जायसवाल मनोज वैष्णो देव नाथ त्रिपाठी, सतीश द्विवेदी, केशव यादव, सुरेंद्र गुप्ता सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।