अनूपपुर

पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

राजनगर। यूथ एकेडमी राजनगर द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन राजनगर स्टेडियम में किया जा रहा है जिसका आज पहला सेमी फाइनल मुकाबला भालू माडा एवं डोला के मध्य खेला गया जहां भालू माडा की टीम ने डोला को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वही दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला बिजुरी एवं राजनगर के मध्य खेला गया जहां बिजुरी की टीम ने राजनगर को एक 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर बिजुरी एवं भालूमाडा के मध्य खेला जाएगा।