प्रदेश के बाहर अनूपपुर के 2939 नागरिकों को जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई सहायता
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा अनूपपुर जिले में पलायन कर रहे श्रमिकों का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं लॉकडाउन की वजह से अन्य प्रदेशों विभिन्न प्रकार की समस्याओं में फँसे अनूपपुर जिले के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सम्बंधित जिला प्रशासन से सम्पर्क कर किया जा रहा है। इस हेतु प्रदेशवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी अंतर्राज्यीय समस्या डॉ उमेश द्विवेदी ने जानकारी दी है कि अब तक 18 राज्यों में अनूपपुर जिले के 2939 नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर किया जा चुका है। डॉ.द्विवेदी ने बताया कि जम्मू एवं काश्मीर में 772, तेलंगाना में 119, आँध्रप्रदेश में 95, छत्तीसगढ़ में 385, महाराष्ट्र में 362, उत्तरप्रदेश में 311, गुजरात में 259, तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 157, गोवा में 205, पंजाब एवं हरियाणा में 36, दिल्ली में 16, ओड़िशा में 27, केरल में 81, राजस्थान में 32 तथा बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलो में अनूपपुर जिले के 5 नागरिकों की स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राशन, दवाई एवं आवास सम्बंधी व्यवस्थाओं के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई गयी हैं। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा एस.बी.रावत, कार्यपालन यंत्री आरईएस (9424319746) को जम्मू एवं काश्मीर में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, एस.के. साल्वे, कार्यपालन यंत्री पीएचई (9425333986) आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, एस.एस. परिहार, सहायक संचालक मत्स्य (9301102243) छत्तीसगढ़ में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, हेमंत खैरवार, डीपीसी (9425344800) महाराष्ट्र में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, डी॰एस॰ राव, जिला शिक्षा अधिकारी (9425889853) उत्तरप्रदेश में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, एन॰डी॰ गुप्ता, उपसंचालक कृषि (9425147209) गुजरात में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, विकास मंडलोई, जिला आबकारी अधिकारी (7000369176) कर्नाटक एवं तमिलनाडु में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, बी॰डी॰नायर, सहायक संचालक उद्यानिकी (9424334051) गोवा में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, वी॰पी॰एस॰चैहान, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा (9009243976) हरियाणा एवं पंजाब में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु, अनिल कुमार मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (9424777943) दिल्ली में समस्याग्रस्त नागरिकों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जी॰डी॰माँझी एसडीओ, डबल्यूआरडी (8770173423) एवं पी॰पी॰रॉय, जिला खनिज अधिकारी (9424306124) रिजर्व अधिकारी रखे गए हैं। जिन राज्यों के नाम सूची में नहीं है अथवा प्रारम्भिक सम्पर्क में समस्या का समाधान नही हो रहा है, वे नागरिक डॉ.उमेश कुमार द्विवेदी उप संचालक सामाजिक न्याय (94246 70006) अथवा विनोद परस्ते डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग (94258 90156) से सम्पर्क कर सकते हैं।