छत्तीसगढ़
एकलव्य छात्रावास में मनाया जायेगा बिरसा मुंडा जयंती

मनेन्द्रगढ़। 21 नवंबर, रविवार को एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास, चौनपुर (मनेन्द्रगढ़) में जनजातीय समुदाय के प्रखर विद्वान सांसद नंद कुमार साय के मुख्य अतिथि में बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए वनवासी कल्याण आश्रम कोरिया की महिला समिति की संयोजक महेश्वरी सिंह ने बताया कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी वनवासी कल्याण आश्रम समिति जनजातीय समुदाय को एकता के सूत्र में बांधने हेतु, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए, उनके सर्वांगीण विकास के विभिन्न प्रयासों में से यह भी एक प्रयास है जिसमें बिरसा मुंडा के बलिदान, उनके समाज व देशहित में किए गए कार्यों से समाज को परिचित कराया जाएगा ताकि जनजातीय समुदाय भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करे और समाज की, देश की मुख्य धारा से जुड़कर समाज, देश के विकास में सहभागी बनें।