अनूपपुर

युवा मोर्चा के अध्यक्ष का नगर में हुआ आगमन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। राजनगर मंडल में युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि राठौर का मंडल राजनगर में आगमन हुआ जिनको राज नगर युवा मोर्चा मंडल द्वारा झिरिया टोला तिराहे पर फूल माला पहनाकर और पटाखे फोड़ कर युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही झिरिया टोला तिराहे से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों बाइक द्वारा जिला अध्यक्ष को रामनगर थाने तक लाया गया जहां जिलाध्यक्ष रवि राठौर को मां कालिका का आशीर्वाद लिया गया। फिर वही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह के घर के पास सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा के द्वारा रवि राठौर का पटाखे और फूल माला के साथ स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता द्वारा नगर परिषद बनगवां के राजीव गांधी भवन ले जाया गया। युवा मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गुंजता रहा राजीव गांधी भवन में रवि राठौर का एवं उनके साथ जैतहरी के मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर भी मौजूद रहे स्वागत किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह सुरेश गौतम कमलेश चतुर्वेदी एवं भीम जायसवाल युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया एवं सैकड़ों सैकड़ों की तादाद में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button