अनूपपुर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा के अध्यक्षता में मनाई गई जहां पर उपस्थित समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने पार्टी के साथ साथ देश के विकास में जो योगदान दिया है उन्हें हम कार्यकर्ता कभी भुला नहीं सकते एक देश एक विधान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई महत्वकांक्षी योजनाएं हमें प्रेरणा देती हैं इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बृजमोहन सिंह गहरवार प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम मंडल वरिष्ठ भाजपा नेता असरार अहमद सिद्धकी महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह महेश साहनी अशोक माली युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया केशव यादव राजेश लाल भीम जायसवाल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री संतोषी अखंड प्रताप सिंह हनुमान उपाध्याय सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button