अनूपपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग में जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हैंड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के उद्देष्य से रिसोर्स पर्सन्स (फेसीलेटर) के चयन हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय सहायक संचालक उद्यान अनूपपुर में 25 मार्च 2021 प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आफलाइन प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय/संस्थान से खाद्य प्रौद्योगिकी/खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रौद्योगिकी उन्नयन, नए उत्पादों के विकास गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा प्रबंधक के संबंध में परामर्षीय सेवाएं प्रदान करने का 3-5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यदि खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य व्यक्ति उपलब्ध नहीं होगा, तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैंकिंग/डीपीआर तैयार करने और टेनिंग में अनुभव रखने वाले व्यक्ति का चयन किया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी हेतु उक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकेगा।
Related Articles
मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की हुई नियुक्ति
अनूपपुर। समिति के संरक्षक डाॅ. शिवशरण श्रीवास्तव अमल, रमेश सिंह व डाॅ. सुरेश चंद्र राय की अनुमति से प्रमुख सलाहकार इं. राजेंद्र कुमार साहू व पूर्व अध्यक्ष सह सलाहकार सी. के. राकेश के अनुमोदन से वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की सहमति से समिति के संस्थापक संचालक श्याम सुन्दर बगड़िया ने पूर्व घोषित प्रबंधकारिणी समिति […]
कोरोना से जीत कर लौटे बीपी सुगर की बीमारी से हैं पीड़ित फिर भी लगे हुए हैं अनवरत जनसेवा में कहाँ से लाते हैं ऐसी ऊर्जा?
कोरोना काल में सतत सेवा दे रहे डॉ राय एवं डॉ द्विवेदी हैं मानवता की परिभाषा हमें आप पर गर्व है अनूपपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज नियमित आ रहे हैं पर उन्हें समुचित उपचार प्रदान कर स्वस्थ कर वापस भेजने का बीड़ा भी पूरी मुस्तैदी, सजगता, दक्षता, समर्पण एवं संवेदना से स्वास्थ्य विभाग […]
पवित्र स्थान को बना दिया मल मूत्र का कुण्ड
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा अनूपपुर। ठेकेदार जब सरकार एवं अधिकारियों का दुलारा बन जाता है तो वह ना केवल किसी नेता के पतन का कारण बन जाता है, बल्कि आम जनता के मौलिक अधिकारों को ठेगें में रख कर जीवन को नारकीय बना देता है। वेंकटनगर मार्ग के ठेकेदार को अदना सा कहना ही बडी गलती है। […]




