अनूपपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रकाश कुशवाहा हुए नियुक्त

रिपोर्टर प्रकाश कुमार कुशवाहा

अनुपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन पर व भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर के अनुमोदन उपरांत मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा के सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला ने नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रकाश कुशवाहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रकाश कुशवाहा को नियुक्त किया गया। श्री कुशवाहा ने कहा जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे महापुरुषों ने राष्ट्र के निर्माण को लेकर जो सपने देखे थे उसको पूरा करने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया जा रहा है जन आकांक्षाओं के अनुरूप लगातार समाज में काम करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रगति के पथ पर अग्रसर है भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को शुभकामना संदेश देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रकाश कुशवाहा को बनने पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार चौरसिया, संजीत सोनवानी, सुरेन्द्र महरा, शुभम शुक्ला, सानू श्रीवास्तव, हीरालाल, देवानन्द विष्वकर्मा, दिनेश, आदि लोगो ने बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना की।

Related Articles

Back to top button