अनूपपुर

भाजपा मण्डल बिजुरी में मनाया गया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जन्मजयंती

कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका बिजुरी का उठाया मुद्दा, वहीं आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने मुंह दिखाई जैसा रस्म अदायगी कर कार्यक्रम से खुद को चलता कर लिये


जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी रोष व्यक्त किया

अनूपपुर/बिजुरी। 14 अप्रैल को डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का 131 वाँ जन्म जयंती सम्पूर्ण भारत-भूमी सहित विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जहां धूम-धाम से मनाया गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिजुरी द्वारा भी वार्ड क्रमांक 09 स्थित काली मंदिर समीप बाबा साहेब का जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन उक्त कार्यक्रम में औपचारिक्ता निभाकर महज 02 मिनट का भाषण देकर खुद को चलता कर लेने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं को ना सिर्फ निराश कर दिया बल्की उनमें हताशा की भावना भी पैदा कर दिये। नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम अगर किसी अन्य महापुरुषों का होता तो यकीनन जिला अध्यक्ष पूरा समय देते वहीं जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व ही स्थल में आकर डटे रहते, लेकिन कार्यक्रम बाबा साहेब भीमराव के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में था। इसलिये दोनों नेताओं ने महज औपचारिकता निभाकर कार्यक्रम से दूरियां बना ली। लोगों ने आरोप लगाये कि जिला अध्यक्ष कयी बार नगरपालिका बिजुरी में आकर घण्टों गप्पें हांककर चले जाते हैं तब उनके पास पर्याप्त समय रहता है, लेकिन देश के प्रथम कानून मंत्री व संविधान के रचयिता के जन्म-जयंती पर इनके पास 20 मिनट का भी वक्त नही रहा, वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रतिदिन काॅलरी से हाजिरी लगवाकर सुबह 10 बजे तक घर आ जाते हैं। जिसके बाद पूरी तरह से फुर्सत रहते हैं लेकिन बाबा साहेब के जन्म जयंती के दिन बिल्कुल भी वक्त नही मिला। इससे दुर्भाग्य पूर्ण और क्या होगा कि भाजपा के ये जिला पदाधिकारी अपनी ही कथनी और करनी के मध्य अंतर भाव पैदा करते हैं।

पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों को किया उद्बोधित

क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम में मंचासीन लोगों व उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बताया की डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने तमाम कुरीतियों व समाजिक बुराईयों से लड़कर शिक्षा हासिल किये, अपने माता पिता के चौदहवीं संतान रहे बाबा साहेब ने शिक्षा में जितनी डिग्री हासिल किये हैं उतनी डिग्री कोई भी अब तक हासिल नही कर पाया है। उन्होने देश को ना सिर्फ एक मजबूत संविधान दिया है, बल्कि कयी समाजिक बुराईयों का नाश कर लोगों के लिये प्रेरणा के स्त्रोत भी बने।

कार्यकर्ताओं ने उठाया नगरपालिका का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका बिजुरी में अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मीना कोरी द्वारा नगर विकाश के नाम पर किये गये करोडो़ं के भृष्टाचार का आरोप लगाते हुये पूर्व विधायक के समक्ष मुद्दा उठाया, तब पर पूर्व विधायक ने मंच से ही उन्हे कोसते हुये मामले कि शिकायत नगरीय विकाश मंत्रालय एवं मुख्यमंत्री भोपाल से कर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया। वहीं बिजुरी मण्डल के समस्त मोर्चाओं ने एक साथ शासन-प्रशासन एवं भाजपा संगठन से मामले पर एकसूत्रीय शिकायत करने पर सहमति बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यह रहे मौजूद

डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री गुंजन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी, सांसद प्रतिनिधी दीपक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र महरा, महामंत्री दीपक मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री माखन चंद्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष भैयालाल प्रजापती, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा कलावती सिंह पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्षा ज्ञानदेवी सिंह चौहान, सपना मौर्य, अर्चना मिश्रा, कैलाश कोल सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button