अनूपपुर

युवा महोत्सव 2022 कार्यक्रम सम्पन्न

युवाओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ कर लिया हिस्सा, युवाओं ने प्रतियोगिता में किया कला का प्रदर्शन

अनूपपुर। नेहरू युवा केन्द्र शहडोल द्वारा 09 अक्टूबर 2022 को स्थानीय होटल शुभम पैलेस शहडोल में जयसिंह मरावी विधायक विधानसभा क्षेत्र जय सिंहनगर के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से किया गया। स्वागत उदबोधन एवं कार्ययक्रम पर विस्तृत प्रकाश नेहरू युवा केन्द्र शहडोल के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ.आर.आर.सिंह द्वारा डाला गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधायक जय सिंहनगर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवावों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है जिसे नेहरू युवा केन्द्र पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कर रहा है। इस युवा महोत्सव में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रशांत माली ब्यौहारी की टीम रही, द्वितीय स्थान पर मधु यादव कन्या सोहागपुर की टीम रही। तथा तृतीय स्थान पर लकी चतुर्वेदी शहडोल की टीम रही।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशीष कुमार मिश्रा ग्राम धनपुरा रहे, द्वितीय स्थान पर कुमारी स्वाती सिंह बघेल शहडोल रहीं,तृतीय स्थान पर उमाकांत त्रिपाठी ब्यौहारी रहे। जिला युवा संवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी प्रांजल तिवारी जयसिंहनगर,द्वितीय स्थान पर शरद श्रीवास्तव ब्यौहारी रहे,तृतीय स्थान पर साक्षी सिंह राजपूत पतखई रहीं, चतुर्थ स्थान पर प्रीतम साहू सोहागपुर रहे। युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माही सिंह चौहान शहडोल रहीं द्वितीय स्थान पर आदित्य देवालिया पुरानी बस्ती शहडोल रहीं, तृतीय स्थान पर पर कृतिका तिवारी शहडोल रहीं। युवा लेखक कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुराग शुक्ला जयसिंहनगर रहे, द्वितीय स्थान पर नवनीत शर्मा धनपुरा रहे,तृतीय स्थान पर शैली निगम शहडोल रहीं। मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षराज गुप्ता शहडोल रहे,द्वितीय स्थान पर तरुण वर्मा सिंहपुर रोड वार्ड नं. 28 रहे,तृतीय स्थान पर अनुज शुक्ला देवरा रहे। निर्णायक के रूप में डाॅ. परमानंद तिवारी, डाॅ. दिलीप तिवारी, विवेक पाण्डेय,मनोज श्रीवास्तव,हेमंत कुमार मारकवाडे,श्रीमति सविता चतुर्वेदी,जितेन्द्र शर्मा,अनिल विश्वकर्मा,सुनील शर्मा, गणेश जायसवाल,श्रीमति विनीता सिंह, कुमारी नेहा वर्मा,सोनू वर्मा,रजनी मेश्राम,अजय सोंधिया तथा दयानंद सोंधिया ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से सभी सम्मानित निर्णायक गणों तथा उपनिदेशक डा. आर.आर. सिंह के करकमलों से प्रमाणपत्र वितरित किये गए,तथा विजेता प्रतिभागियों की पुरुष्कार की राशि प्रतिभागियों के खाते में सीधे पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय द्वारा भेजी जावेगी। धन्यवाद ज्ञापन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चैहान द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेे अभिषेक श्रीवास्तव चन्द्रमणि यादव, उमाकांत त्रिपाठी,बृजलाल कुशवाहा,रोहिता सिंह, राधेश्याम नट,काजल तिवारी,अमर नारायणी तथा दीपक साहू ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button