अनूपपुर

कांग्रेस के घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलई में कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं उपाध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ. राज तिवारी ने निर्वाचन के पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है, इनके साथ वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती सविता बैगा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही बरगवा में मजबूत स्थिति में थी अब इन कांग्रेश के पार्षदों के आने से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है।

Related Articles

Back to top button