
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर की कार्य समिति की बैठक एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अभिनंदन भवन राजनगर में किया गया जहां पर प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में बिजुरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष गया बोध मिश्रा उपस्थित रहे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलसा ने की। जहां विशिष्ट अतिथि के रूप भाजपा के वरिष्ठ नेता आधाराम वैश्य गजेंद्र सिंह सिकरवार बृजमोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम अखिलेश द्विवेदी श्यामसुंदर गौतम सुनीता सिंह उपस्थित रहे। जिनके द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया जिसके पश्चात कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान गवा बैठे लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने कार्यशाला में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सेवा ही संगठन है के तर्ज पर कार्य करती है जो कोरोना जैसी महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया है जहां मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 65 लाख मास्क 14 लाख भोजन के पैकेट एवं 7 लाख सूखे भोजन के पैकेट वितरित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के त्याग एवं तपस्या के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा ही अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुसरण करके अनुशासित रहते हुए पार्टी का काम करते हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, शिव मूरत केवट, सच्चिदानंद सिंह, शिव बहादुर सिंह, राज धर दुबे, देव नाथ त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, भीम जायसवाल, संजय वर्मा, महेश जेठानी, संगीता माली, संतोषी, रवि शर्मा, सुमन आनंद सिंह, मृगेंद्र सिंह, राजेश लाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।