
अनूपपुर। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सूर्या होटल में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. आर.आर. सिंह द्वारा युवा उत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई सारे प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। और अपना हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें साक्षी मिश्रा पिता विजय मिश्रा वार्ड नम्बर 06 बिजुरी की बेटी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिजुरी नगर का नाम रोशन किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी को प्रथम स्थान आने पर साक्षी के माता-पिता, नगर पंचायत डूमरकछार के अध्यक्ष सुलीन कुमार चौरसिया जिला संगठक एन.एस.एस. के डाॅ. परमानंद तिवारी, शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह बघेल, पूर्व सदस्य एन.वाई.सी. चयन समिति के जितेन्द्र सोनी तथा निर्णायकगणों ने साक्षी मिश्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की।