अनूपपुर

ग्राम सकरा में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

अनूपपुर। 01 नवम्बर को मध्यप्रदेश जन अभियान की नवांकुर संस्था शुभम समाज सेवी संस्थान के द्वारा ग्राम सकरा विकासखंड जैतहरी मे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे बालक छात्रावास से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो छात्रावास से चल कर पंचायत भवन पहुंचकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। और साथ ही मध्यप्रदेश गीत गायन किया गया तत्पश्चात सकरा ग्राम भ्रमण का कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में सकरा पंचायत के सरपंच संतोष सिंह, सचिव संजय मिश्रा, छात्रावास के अधीक्षक चेतन लाल पटेल, शुभम समाज सेवी संस्थान के कार्यक्रम समन्यवयक ओमकांत शुक्ला, बीएसडब्ल्यु छात्र राकेश कुशवाहा, अतिरत शुक्ला, निखिल शुक्ला, एमएसडब्ल्यु के छात्रा पूजा त्रिपाठी एवं अन्य लोग उपस्थिति रहें।