अनूपपुर

पुरस्कार वितरण के साथ स्थापना दिवस का किया गया समापन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। नगर परिषद 1 बंगनवा राजनगर द्वारा 1 नवंबर से लेकर 7 नवंबर तक प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां बीते 7 दिनों में विभिन्न प्रकार के शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण, खेल प्रतियोगिताएं ,सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया जहां पर बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के के मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार, बृजमोहन सिंह गहरवार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, कमलेश चतुर्वेदी, संगीता माली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पार्षद उपस्थित थे। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा ने की कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं प्रदेश का गौरव गीत गाकर किया गया इसके पश्चात नगर परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह मुख्य नगर अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा एवं उपस्थित पार्षदों द्वारा सात दिवस में चले खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद गोला फेक 400 मीटर दौड़ 100 मीटर दौड़ जलेबी दौड़ खो खो चम्मच दौड़ जिसमें महिला व पुरुष वर्ग तथा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था जिसमें तकरीबन 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया वही स्वच्छता एवं अन्य विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें भाग लेकर उसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया वहीं पर मातृत्व वंदना योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन निशक्त पेंशन योजना एवं लक्षित सादरी प्रणाली के तहत प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण भी किया गया वही उपस्थित समस्त अतिथियों एवं आम नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश को भी सुना गया इस अवसर पर लेखापाल राजेश मिश्रा, सिविल अभियंता रविंद्र यादव शिक्षक यू डी गौतम आरके वैश्य सहित सहित नगर के गणमान्य नागरिक आम जन उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिंह एवं अखंड सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button