अनूपपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनाया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का जन्मदिन

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी के निवास पर दिनांक 23 सितम्बर 2019 दिन सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया का जन्मदिन के अवसर पर विशाल केक पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यालय में काटा गया। श्री त्रिपाठी ने बताया की अपने नेता अजय सिंह राहुल भइया का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पार्टी कार्यकर्ताओ बहुत खुशहाली के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में बैनर लगाकर विशाल केक लगभग 5 पाउंड का केक काटा गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मयन्क त्रिपाठी की अध्यक्षता में जन्मदिन विशेष पर कार्यलय में एक बैठक कर कार्यकर्ताओ को पार्टी के विकास कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी का एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया का रहा कैसे पार्टी को विपरीत परिस्थिति से निकाल कर आज कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा इस संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी के साथ भूरा यादव, अंकित शुक्ला, चन्द्रशेखर यादव, आशु सिंह, अमित मिश्रा, लाला, अंसार विनीत सोनी,मनीष भोजवानी, विकास सिंह, सैलु सिंह, विजय, विकास सिंह, हसन खान, दषरथ नायक, नजीर अहमद, शक्ति दहिया, सुरेंद्र त्रिपाठी, शहवाज खान,माखन सिंह, संजय यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button