अनूपपुर

रैली एवं मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से किया गया लोगों को जागरूक

राजनगर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 मार्च को लाडली लक्ष्मी बना शुरुआत की जा रही है,जहां नगर परिषद राजनगर द्वारा अध्यक्ष यशवंत सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा थाना परिसर न्यू राजनगर से लेकर परिसर तक रैली निकालकर लोगों को योजना के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं राजीव गांधी भवन में मंचीय कार्यक्रम के तहत लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ भोपाल में आयोजित जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। उपस्थित महिलाएं एवं आमजनों ने देखा, इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना को घर-घर तक पहुंचाना है इसके लिए परिषद द्वारा प्रयास किया जाएगा। कि कोई भी महिला इस लाभ से वंचित न हो जिसके लिए हर वार्ड में कर्मचारी जाकर महिलाओं का फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन सिंह गहरवार, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, कमलेश चतुर्वेदी, सच्चिदानंद सिंह, देवनाथ त्रिपाठी, सरला सिंह, तेजहहादुर कुशवाहा, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि महिला एवं आमजन उपस्थित थे।