कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह का पुतला जलाया, भाजपा मंडल अनूपपुर ग्रामीण ने आदिवासी समाज का अपमान नही सहेगी:पवन

अमलाई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष रामदास पुरी के निर्देष पर में भाजपा मंडल अनूपपुर ग्रामीण महामंत्री यदुराज पनिका के नेतृत्व में
भोपाल की महारानी जनजाति सामाज की गौरव महारानी कमलापति जी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने जनजाति सामाज का अपमान के विरोध में दुर्गा मंदिर चौक अमलाई में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 7 पवन कुमार चीनी ने कहा कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भूल गए क्या हमारा प्रदेश में अंनेको आदिवासी राजाओं नेराज किया ओर देश की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दे दी आज कांग्रेस विधायक हमारे पूर्वज आदिवासी समाज ओर राज माताओं का अपमान कर रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन पुतला दहन कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कोल, सिया लाल कोल, पार्षद सुंदरी बाई विश्वकर्मा, पार्षद सौरभ कुमार पार्षद किरण मौर्य, खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रवि दुबे, मिथिलेश बर्मन, नचका राय सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।