अनूपपुर

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बेहतर कार्य के लिए जैतहरी मंडल को किया सम्मानित

अनूपपुर। विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक लेने के लिए अनूपपुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने संगठन द्वारा अभी तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की, तो वही बेहतर कार्य करने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बूथ विस्तारक अभियान में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जैतहरी मंडल के प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष को दिया गया ।जैतहरी मंडल के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी बूथ विस्तारक योजना के कार्य को मेहनत और लगन के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पूर्ण किया गया और जिले में 14 वें स्थान से लाकर तीसरे स्थान पर लाने में सफलता हासिल की ।योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य का परिणाम रहा कि जैतहरी मंडल संगठन के द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मिले सम्मान के प्रति जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति की जिनके के सहयोग से जैतहरी मंडल को यह सफलता मिली।

Related Articles

Back to top button