अनूपपुर

वन विकास निगम के उपाध्यक्ष के मुख्य अतिथि में आयोजित होगी भाजपा की जिला बैठक

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पार्टी के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से 30 मई 2023 को दोपहर 1:00 से भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मध्य प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) प्राप्त सत्येंद्र भूषण सिंह के मुख्य अतिथि में आयोजित जिला बैठक में सभी से समय पर उपस्थित होने की अपेक्षा की है। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, सांसद विधायक एवं पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, समस्त मंडलों के प्रभारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक एवं विधानसभा आकांक्षी प्रभारी इस बैठक में अपेक्षित किए गए हैं, सभी अपेक्षित पदाधिकारियों से भाजपा जिला अध्यक्ष ने समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है ।बैठक में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह सभी लोगों से सौजन्य भेंट कर चर्चा करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button