राजनगर कालरी। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के 41 वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर नगर परिषद डूमर कछार के झिमर कालरी के बूथ क्रमांक 163, 164, और 165 बूथ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्य्क्ष पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के छाया छायाचित्रों को धूप दीप और पुष्पों से पूजन किया गया और पार्टी के अभी तक कि यात्रा, गरीब कल्याण की योजनाएं, राष्ट्रवादिता, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मंडल मंत्री गीता गुप्ता, पूर्व मंडल मंत्री अरविंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर भाजपा सुनील गुप्ता के द्वारा बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया, सभी को मिष्ठान वितरण के उपरांत बूथ के घर-घर जा कर पार्टी की उपलब्धियों के विषय मे बताया गया, और लोंगो के परेशानियों को जाना, संबंधित विभाग से फोन पर संपर्क कर समाधान का प्रयास भी किया गया, ऊंचे नारों के साथ उत्सव सम्पन्न हुआ, उत्सव में बूथ अध्यक्ष अरुण चौहान 165, सह बूथ अध्यक्ष गोविंद चौहान 164, के कुशल प्रबंधन के साथ दिवाकर सिंह, रोहित, आकाश, सतीश, राकेश, विशाल, महिपाल, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती लायची देवी, श्रीमति कौसल्या देवी, बाबूलाल, सुजीत पांडेय, श्रीमति अंशू देवी अजय एवं बूथ के कार्यकर्ता सम्लित हुए।