Breaking News

नगर पालिका पसान के पार्षदों ने मुख्यमंत्री के समक्ष की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

नगर पालिका पसान के पार्षदों ने मुख्यमंत्री के समक्ष की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

भाजपा नेताओं ने परिवार में किया स्वागत

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर नगर पालिका परिषद पसान के कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए 13 अप्रैल 2024 को पुष्पराजगढ़ के करपा में आयोजित विशाल आमसभा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी नगर पालिका पसान के अध्यक्ष जिले के उपाध्यक्ष राम अवध सिंह पसान मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पसान नगर पालिका के कांग्रेसी पार्षदों को भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।
जिन लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्य ग्रहण की उनमें मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस से नगर पालिका परिषद पसान अध्यक्ष प्रत्याशी एवं वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती सरोज लोधी एवं चार बार के लगातार पार्षद सूर्य प्रकाश लोधी,वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद कुंवर सिंह , वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चैनू ,वार्ड क्रमांक 10 के पूर्व पार्षद नरेंद्र लाल पुरी वार्ड क्रमांक 13 के पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से नगर पालिका पसान क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है वहीं कांग्रेस को नेताओं के जाने से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करने के पीछे नगर पालिका परिषद प्रधान के अध्यक्ष राम अवध सिंह की अहम भूमिका रही है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Related Articles

Back to top button