Breaking News

हाथरस बलात्कार कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला भारतीय महिला फेडरेशन जमुना ने

हाथरस बलात्कार कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला भारतीय महिला फेडरेशन जमुना ने
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जन संगठन भारतीय महिला फेडरेशन ने हाथरस बलात्कार कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर जमुना कालरी मे अपना विरोध प्रदर्शन किया महिलाओं ने कविता को शीघ्र न्याय दिलाने एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने की कड़े शब्दों में निंदा की महिला नेत्री श्रीमती निशा मिश्रा ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन में योगी सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुये यह माग की भाजपा की नीति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखली साबित हुई भाजपा शासित राज्य में लगातार बलात्कार की बढ़ती घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान पैदा कर रही है विपक्षी दलों का पीड़िता से मिलने जाने पर जिस तरीके से पूरे हाथरस को पुलिस छावनी में बदल दिया गया और महिला नेत्री के साथ पुलिस अधिकारियों ने झूमा-झटकी की उससे भी महिलाओं के अस्मिता को बचाए जाने का सवाल था ,
कामरेड निशा मिश्रा ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के साथ जिस तरीक़े से बदसलूकी की वह निंदनीय योगी सरकार के अंदर यदि थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कार्यक्रम में गीता विश्वकर्मा ,पुष्पा पोद्दार, अन्नू पोद्दार, वर्षा काजल वंदना साहू रंजीता मीना खान आशा देवी विमला सिंह लाला भाई आदि महिला नेत्री शामिल थी

Related Articles

Back to top button