बिलासपुर। 09 अक्टूबर 2019 प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैय्यद निशात अली के निर्देशानुसार तथा वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम हेतु लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में दिनांक 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2019 तक मंडल से गुजरने वाली गाडियों में योजनाबद्ध तरीके से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के नेतृृत्व में सीनियर डीसीएम, डीसीएम एवं एसीएम टिकट चेकिंग दस्ता द्वारा मंडल से गुजरने वाली विभिन्न गाडियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं अतिरिक्त लगेज के साथ यात्रा करते पाये गये यात्रियों पर रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस अभियान में कुल 663 मामलों से 1,44,545 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 75 मामलों से 44,870 रूपये, अनियमित टिकट के 141 मामलों से 57,745 रूपये तथा बिना बुक किये गये लगेज के 447 मामलों से 41,930 रूपये शामिल हैं।
Related Articles
सीआईएल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
बिलासपुर। सचिव राजभाषा गृह मंत्रालय सुमीत जैरथ की अध्यक्षता में 29 जुलाई को सीआईएल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सीआईएल मुख्यालय कोलकाता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव राजभाषा गृह मंत्रालय सुमीत जैरथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री अपने सम्बोधनों में अधिकाधिक […]
सरगुजा जिले में करोड़ों का नलकूप (हैंडपंप) खनन घोटाला, संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु की गई शिकायत
सूचना आयोग के आदेश के बाद दी आधी अधूरी जानकारी तब हुआ करोड़ों के घोटाले का खुलासा अम्बिकापुर। आरटीआई कार्यकर्ता (व्हीसील ब्लोअर) एवं अधिवक्ता डी.के.सोने के द्वारा शिकायत आवेदन कलेक्टर सरगुजा सहित कमिश्नर सरगुजा एवं मुख्यमंत्री को किया गया है जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.ध्या.) लो. स्वा. या. विभाग […]
iRAD एप प्रारंभ, थाना प्रभारी, यातायात एवं विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण
कोरिया। सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन विभाग द्वारा iRAD (इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) एप पुलिस विभाग, आर.टी.ओ. एवं लोक निर्माण विभाग को सम्मिलित कर प्रारंभ किया गया है। उक्त एप का उपयोग करने के संबंध में पुलिस विभाग जिला कोरिया के तीनो अनुविभागों क्रमश बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, […]




