अनूपपुर

सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर देश भर मे रन फाॅर यूनिटी दौड का आयोजन 31 अक्टूबर को

रिपोर्टर प्रकाश कुशवाहा

अनूपपुर। भारतीय इतिहास की महानतम विभूति लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों के सभी जिलों में रन फाॅर यूनिटी शीर्षक से 75000 दौडों का आयोजन किया जायेगा। जनभागीदारी से जन आंदोलन की भाव भूमि पर व्यापक जन सहभागिता के साथ जिल स्तर के आयोजन जिले के प्रमुख स्थानों खेल संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्चतर व माध्यमिक विद्यालयों के अतिरिक्त ब्लाॅक पंचायत व ग्राम स्तर तक आयोजित होेगें। नेहरु युवा केन्द्र संगठन के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. आर. आर. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जन सामान्य विशेषकर युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को सुढृढ करने के लिए देश के प्रत्येक जिले में 120 से अधिक रन फाॅर यूनिटी के आयोजन किये जायेंगे। इस संदर्भ में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सचिव संजय कुमार तथा संयुक्त सचिव एवं महानिदेशक नेहरु युवा केन्द्र संगठन नीतेश कुमार मिश्रा द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सचिवों निदेशकों से वर्चुअल मीटिंग कर राज्य एवं जिला प्रशासन को उक्त दौड के आयोजन के कार्यक्रमों का नेतृत्व करने हेतु कहा है इनमें बडे स्तर पर नेहरु युवा केन्द्र से जुडें युवा क्लब सदस्य एवं वाॅलेटियर भी योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि त्याग तपस्या, निर्भयता एवं राष्ट्र के प्रति अप्रतिम रुप से समर्पित लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया वरन विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भूराजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए सरार वल्लभ भाई पटेल को भारत का विस्मार्क और लौह पुरुष भी कहा जाता है। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की थी। स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान के अतिरिक्त सरदार पटेल को स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रुप में उनके स्वर्णिम कार्यकाल के कारण भी अत्यंत आदर से याद किया जाता है। गृहमंत्री के रुप में सरदार पटेल पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं आईसीएस का भारतीकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं आईएएस बनाया। सरदार वल्लभ भाई पटेल को मरणोपरान्त वर्ष 1991 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था यह अवार्ड उनके पौत्र विपिन भाई पटेल द्वारा स्वीकार किया गया। सरदार पटेल के सम्मान में अहमदाबाद के हवाई अड्डे का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 137वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2013 को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार पटेल के स्मारण का शिलान्यास किया। इसका नाम स्टैच्यू आफ यूनिटी रखा गया है। सरदार पटेल की यादों को ताजा रखने के लिए अहमदाबाद के शाहीबाग में सरदार बल्लभ भाई पटेल मेमोरियल में सरदार पटेल का थ्री डी संग्रहालय तैयार किया गया है।
सरदार पटेल की गांधी जी के प्रति श्रद्धा
महात्मा गांधी जी के प्रति सरदार पटेल की अटूट श्रद्धा थी। गांधी जी की हत्या से कुछ क्षण पहले निजी रुप से उनसे बात करने वाले पटेल अंतिम व्यक्ति थे। उन्होंने सुरक्षा में चूक को गृह मंत्री होने के नाते अपनी गलती माना। उनकी हत्या के सदमें से वे उबर नहीं पाये। गांधी जी की मृत्यु के दो महीने के भीतर ही सरदार पटेल को दिल का दौरा पडा था।
सरदार पटेल का जयंती पर्व
प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में आयोजित किया जाता हैं इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गृह मंत्रालय के आवाहन पर देश भर में 25 से 31 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह और 31 अक्टूबर 2022 को रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर बडे स्तर पर जहां नागरिकों विशेष कर युवाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई जायेगी। सप्ताह भर की गतिविधियों में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन व्यक्तित्व अवदान एवं संदेशों को केन्द्र में रखते हुए निबंध भाषण पेंटिग पेनल चर्चा परिसंवाद आयोजित किये जा रहे है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एकता को बढावा देने के लिये सास्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। जिसमें डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. आर.आर. सिंह ने जिलों के युवा क्लबों के सदस्यों, वाॅलेटियरों, स्वैच्छिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, खेल संस्थाओं, सामुदायिक संस्थाओं एवं उच्च, उच्चतर एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थाओं से अपने स्तर पर उक्त दौड आयोजित करने का आवाहन किया है साथ ही युवाओं को व्यापक रुप से इस कार्यक्रम में जुडने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button