*हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को लखनऊ में उनके कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी* संतोष चौरसिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वो खबर आ रही है जो किसी भी प्रकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सही नहीं कही जा सकती है.. हिंदुओं के एक बड़े नेता' और अपने बेबाक बयानों के लिए दुनिया भर में जाने जाने वाले कमलेश तिवारी की हत्या की खबर ने पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर में सनसनी फैला दी है .. दुस्साहस की हद ये है की हत्यारे उनके घर में घुस कर ये कृत्य अंजाम दे गये और पूरा शासन प्रशासन देखता ही रह गया .. गंभीर हालत में उनको अस्पताल पहुचाया गया है जहाँ अब तक सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उन्होंने दम तोड़ दिया है . [पहले उनके गोली मारे जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कमलेश तिवारी का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था. मौके से पुलिस ने रिवॉल्वर भी बरामद की है. जानकारी के अनुसार कमलेश तिवारी पर खुर्शीद बाग स्थित घर में ही हमला हुआ. मौके से रिवॉल्वर बरामद होने के बाद माना जा रहा था कि कमलेश को सटाकर गोली मारी गई है. हालांकि बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की किसी धारदार हथियार से कमलेश का गला रेता गया है. अभी तक पता चला है कि कि कमलेश तिवारी से दो लोग मिलने आए थे. योगी सरकार सुरक्षित प्रदेश और चाक चौबंद कानून व्यवस्था के कितने भी इंतजाम कर ले पर सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं.कमलेश तिवारी ने हिन्दू समाज पार्टी बनाई थी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.. बताया ये जा रहा है की कमलेश तिवारी को दीपावली का गिफ्ट देने के बहाने उनके घर में घुसा गया था इस पूरे घटना की घोर निंदा करते हुए संग्राम सिंह निवासी बदरा अनूपपुर राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारती क्षत्रिय महासभा ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे कमलेश तिवारी को पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने हिंदू समाज पार्टी का गठन किया था