अनूपपुर

पूर्व विधायक की भाषा अशोभनीय-मयंक त्रिपाठी

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी जी ने बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व अनूसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने पिछले दिनों में बिसमतिया बाई के हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन में विधायक बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ व्यतिगत आरोप लगाते हुए। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। ये राजनैतिक विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है,कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में सत्तापक्ष एक हिस्सा हैं। सरकार आती-जाती रहती है, लेकिन स्वच्छ राजनैतिक पार्टी के मजबूत छवि के लिए जनता की भावना को देखकर नेताओ को अपनी भाषा शैली का उपयोग जरा संभल करना चाहिए। जिस प्रकार से भाजपा ने आयोजित धरना प्रदर्शन मे अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया। उसकी जितनी निंदा की जाये कम है, हम एक आदिवासी बाहुल्य जिले में रहते हैं. यहां पर आदिवासी नेताओ ने जिले को उंचाई तक पहुँचाया है. चाहे वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री दलवीर सिंह हो, पूर्व मंत्री बिसाहूलाल हो, राजेश नंदिनी हो, फुन्देलाल, हिमान्द्री हो या फिर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ही हो। आपके शब्दो या भाषा को पूरा जिला खासतौर पर आदिवासी वर्ग ज्यादा सुनना पसंद करता है। आपकी बातो को आदिवासी समाज अनुसरण करता है. उसके बाद आदिवासी नेताओ द्वारा एक-दूसरे के ऊपर अमर्यादित भाषा शैली का उपयोग करना अनुचित है। पूर्व विधायक को विधायक से इस श्ब्दो के प्रयोग पर माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button