धूमधाम से मना करवा चौथ का त्योहार, चांद देखकर महिलाओं ने तोड़ा व्रत

(भानु प्रताप साहू)
बलौदाबाजार/कसडोल। देशभर में गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और पूरे दिन अपने पति की दुर्गाआयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गुरुवार को देशभर के लगभग हिस्सों में चांद समय पर निकल आया था और चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों पानी पीकर सुहागनों ने अपने व्रत को तोड़ा। उल्लेखनीय है कि करवाचौथ व्रत के लिए महिलाएं एक दिन पूर्व से ही सेलिब्रेशन मूड में थीं और उन्होंने हाथ-पैरों में मेहंदी रचाकर इस त्योहार की पूरी तैयारी कर ली थी। इस दिन सुहागन स्त्रियों में अपने पति की लंबी आयु के लिए खास महत्व है और आज के दिन का व्रत काफी कठिन होता है। हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं ने व्रत को पूरा किया और अपने व्रत को पूरा करने के बाद चांद को अर्घ्य दिया है। चांद को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अपने व्रत को खोला और इस तरह देशभर में करवा चौथ का त्योहार पूरा हुआ। बलौदाबाजार और कसडोल की बात करें तो चांद निकलने का समय 8:20 मिनट बताया गया था और इसी समय के आसपास चांद निकल आ भी गया। बलौदाबाजार में सुहागन महिलाओं ने श्रीमति शोमा भट्टर के निवास में करवामाता की पूजा अर्चना की। जिसमे मुख्य रूप से से पूनम भट्टर, प्रिया चाँवला, रोशनी चाँवला, शालू पंजवानी, जुग्गी सलूजा, मनजीत सलूजा, कोमल सलूजा, वीनू सलूजा, रानी सलूजा, सिम्रित सलूजा, मोना सलूजा, रैना सलूजा, छाया रोहरा, पलक अगिचई, पाखी अगिचई सहित 40 महिलाओ ने एक साथ करवा माता की पूजा अर्चना कर व्रत तोड़ा।
कसडोल में भी सुहागन महिलाओं ने तोड़ा व्रत
अपने पति की लंबी उम्र के लिय सुहागन स्त्रियों ने भी कसडोल में माता करवा का पूजा कर अपना व्रत तोड़ा। जिसमें रूखमणी जायसवाल, किरन तलरेजा, रश्मि किरण जायसवाल, पलक तलरेजा, सोनम साहू, आरती जायसवाल, रामायण, सुनन्दा, रेखा, प्रिया, भारती साहू, योगिता साहू शामिल है।