अनूपपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित ऊर्जा नगरी कोयलांचल क्षेत्र विवेकनगर,चचाई, केल्हौरी, संजयनगर,अमलाई,खोली, सकोला, खूटवां, रेस्क्यू काॅलोनी की आवाम का आवागमन है। वहीं एक महीने के अंदर तीन बड़ी दुर्घटनाएं पालतू पषुओं व गाय की वजह से घटित हो चुकी है। वहीं इसकी जानकारी कई बार आलाधिकारियों को दी गई, जिनको द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। वहीं ग्राम पंचायत देवरी में प्रदेश की बड़ी गौशालाओं में एक माना जाता है जोकि जैतहरी जनपद के अंतर्गत आता है, इसके पूर्व में कलेक्टर श्री परमार के कार्यकाल गौशाला का निर्माण प्रारंभ कराया गया था, जिसकी स्वीकृति राषि 30 लाख रूपए रखी गई, फिर उनके जाने के बाद गौशाला का निर्माण कार्य बंद हो गया। आज तक उस गौशाला जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ी। जनता उठा रही है सवाल? ग्राम पंचायत देवरी की जनता का कहना है कि आखिर निर्माणाधीन गौशाला का कार्य क्यों रोका गया। जब नागरिको ने सरपंच एवं सचिव के पास शिकायत किये तो उन्होने कहा कि एक बार फिर से गौशाला निर्माण कार्य के प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेज दिया गया जैसे ही उनके द्वारा आदेषित करेगें, उसके बाद फिर से कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। गौशाला बना जुआरियों का अड्डा आखिर सवाल यह उठ रहा है कि गौशाला का निर्माण बंद क्यों हो गया, गौशाला के अंदर निर्माणाधीन सामग्री रखी हुई थी, जोकि चोरी हो गई। इसके पूर्व में कई बार अधिकारियों को शिकायत तथा शाम होते ही गौशाला में नेशडिया और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। एक महीने में तीन दुर्घटनाएं उक्त पंचायत में गौशाला होते हुए भी विवेकनगर रेस्क्यू से अमलाई पहुॅच मार्ग में मोहाड़ा काॅली मंदिर के पास आवारा पशुओ का जमावड़ा लगा रहता है और इसके पूर्व में दो घटनाएं हो चुकी है. जिसमें युवको को गंभीर चोटे आयीं है। अभी हाल ही में दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को लगभग शाम 6 बजे जैतहरी के दो निवासी दिलीप गोटिया और राकेष कोल बताया जा रहा है। दोनों दुर्घटना होने की वजह से सर में गंभीर चोटे आयीं, तथा एक घंटे बाद पुलिस और 108एम्बुलेंस वाहन आयीं। समय पर एम्बुलेंसी वाहन नहीं आने की वजह से पर्सनल वाहन में आसपास के लोगों ने उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया। इनका कहना है गौशाला का निर्माण एनओसी की वजह रुका हुआ है, उसका खसरा काॅलरी के नाम से आ रहा है। मै एक दो दिन बाद जाने वाला हॅू ये पूरा मालमा तहसीलदार के संज्ञान मे है। संतोष यादव उपसरपंच, ग्राम पंचायत देवरी मुझे 6 एकड़ भूमि यदि देवरी पंचायत द्वारा स्वीकृति मिल जाती है तो मैं गौषाला निर्माण करवा दूंगा। व्ही.पी.एस चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी, अनूपपुर गौशाला का निर्माण एनओसी की वजह रुका हुआ है, उसका खसरा काॅलरी के नाम से आ रहा है। मै एक दो दिन बाद जाने वाला हॅू ये पूरा मामला तहसीलदार के संज्ञान मे है। कमलेश पुरी, एसडीएम अनूपपुर मुझे जानकारी मिली है मैं जल्द ही कुछ करवाता हूं। चन्द्रमोहन ठाकुर कलेक्टर, अनूपपुर