अनूपपुर

मुख्यमंत्री के द्वारा नगर उदय योजना की शुरूआत

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज पूरे मध्यप्रदेश नगर उदय योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत नगर परिषद बनगवां में भी नगर उदय योजना कार्यक्रम रखा गया जिसकी शुरुआत सभी लोगों ने भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा दी जाने वाली नगर उदय योजना के कार्यक्रमों को को सुना वही नगर परिषद राजनगर को अधोसंरचना कार्यक्रम के तहत एक करोड़ की राशि प्रदान की गई जिसका उपयोग लालजी यादव के घर के समीप मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर तक मार्ग के लिए सड़क एवं पक्की नाली निर्माण के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद राजनगर के राजेश मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृजमोहन सिंह गहरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, पूर्व मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राजेश सोनी, अशोक, माली, संगीता, रामजी जयसवाल, सत्यम साहू, अशोक श्रीवास्तव, गणेश पनिका, गिरधारी लाल प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button