अनूपपुर

राजेश कलसा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर कॉलरी। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल गठन को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी, वही यह भी सवाल उठ रहा था कि क्या शिवराज मंत्रिमंडल में अनूपपुर जिले को स्थान मिलेगा। जहां मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सारी अटकलें दूर हो गई और कांग्रेंस से भाजपा में आए वरिष्ठ पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बिसाहूलाल सिंह को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए मंत्री बनाया गया है। जिससे अनूपपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। वही बिसाहूलाल को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलसा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता को मंत्रिमंडल में शामिल करने से अनूपपुर जिले के विकास में एक न्यू का पत्थर साबित होगा जिसका लाभ राजनगर मंडल के विकास में भी सार्थक होगा बिसाहूलाल के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से क्षेत्र के वरिष्ठ नेता आधाराम वैश्य, गजेंद्र सिंह सिकरवार, बृजमोहन, प्रेमचंद, यादव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश पाण्डेय, सुरेश गौतम के.एन.शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, कमलेश चतुर्वेदी, शिव मूरत केवट, विक्की सिंह, शिवा मिश्रा, महेश जेठानी, सुनील चैरसिया, समर बहादुर सिंह, मनोज सिंह, विक्रम चैरसिया, सच्चिदानंद सिंह, सुनीता सिंह सहित सभी भाजपा नेताओं ने बिसाहूलाल के मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button