राजनगर। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीसीए) की जागरूकता एवं सत्यता तथा प्रचार प्रसार को लेकर भाजपा मंडल राजनगर द्वारा ग्राम पंचायत डूमरकछार, रविनगर कॉलोनी में संगोष्ठी एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जहां पर प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित थे वहीं पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेश गौतम,असरार अहमद सिद्धकी, राजेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, के.एन.शर्मा आदि उपस्थित थे जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने कि जहां पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहां की नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है ना की छीनने के लिए अधिनियम में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि भारत के लोगों की नागरिकता छीनी जाएगी यह अधिनियम पड़ोसी राष्ट्रों से आए नागरिकों के लिए है। इस अधिनियम में उन नागरिकों को नागरिकता दी जाएगी जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित होकर 31 दिसंबर 2014 के निर्णय तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया है। भारत में निवास करने वाले किसी भी भारतीय मुसलमान की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी, किंतु मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिए विरोधियों द्वारा अपने राजनीतिक लाभ को ध्यान रखते हुए खासकर वामपंथी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशेष समुदाय को भड़काया जा रहा है जिससे वह देश को स्थिर कर सकें विरोधियों द्वारा किया गया है विरोध विरोध के लिए नहीं नहीं है बल्कि विरोध के लिए विरोध है 6 वर्ष के मोदी कार्यकाल में कोई भी ऐसा भ्रष्टाचार नहीं हुआ है जिससे विरोधी बौखला गए हैं और यह देश में दंगा फसाद करा कर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए हम चाहेंगे कि भारत का कोई भी नागरिक अपनी नागरिकता को लेकर भयभीत ना हो किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी और मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चाहूंगा कि वह इस अधिनियम को जन-जन तक पहुंचाएं वही इस अधिनियम के संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गौतम असरार अहमद सिद्धकी अखिलेश द्विवेदी केएन शर्मा ने भी संबोधित किया, जिन्होंने कहा कि आज इस अधिनियम को लेकर देश में जो दंगा फसाद हो रहे हैं। वह विरोधियों की साजिश है जो देश को विकसित करना चाहते हैं वही श्रमिक प्रतिनिधि असरार अहमद सिद्धकी ने कहां की मैं मुसलमान भाइयों से चाहता हूं कि जो कोई भी इस अधिनियम के संबंध में उन्हें गुमराह कर रहा है तो गुमराह होने से पहले वह अपने समाज के किसी जागरूक एवं शिक्षित व्यक्ति से संपर्क अवश्य करें उसका सारा भ्रम दूर हो जाएगा कि यह अधिनियम भारत के मुसलमानों के विरोध के लिए है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा कमलेश चतुर्वेदी, विक्रमादित्य चैरसिया, अरविंद सिंह परिहार, महेश चैहान, शिवमूरत केवट, विकास सिंह, विक्रांत सिंह, शिव बहादुर सिंह, प्रमोद शुक्ला, सुरेंद्र गुप्ता, देनाथ त्रिपाठी, सोनू कनौजिया, मनीष सिंह, शोभा तिवारी, गीता गुप्ता, श्याम लाल, सुरेश साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।