वेद प्रकाश बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
वेद प्रकाश बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा भारतीय जनता पार्टी के नवगठित मजदूर ट्रेड यूनियन BJMTU ( भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन) की गत दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, इसमें शहडोल सम्भाग से जमुना कालरी के वेद प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे सदस्य बनाया गया है BJMTU राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश ने इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शातं प्रकाश जाटव व सभी साथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है इस अवसर पर वेद प्रकाश ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसका ईमानदारी से पालन किया जाएगा इसके साथ ही मध्यप्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशुल बैरागी निवासी मंदसौर को बनाऐ जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शातं प्रकाश जाटव का आभार प्रकट किया है मध्यप्रदेश की टीम के गठन पर चर्चा करते हुए वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अंशुल बैरागी से चर्चा करके इसका गठन जल्द ही किया जाएगा इस अवसर पर BJMTU के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देव शुक्ला तरुण शर्मा कोतमा व संजीव बैरसैया निवासी कोतमा व कपील चौधरी युवा भाजपा नेता अमलाई ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी ज्ञात हो कि वेद प्रकाश सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ मिलनसार प्रगति के युवा व्यक्ति हैं इनकी समाज में अच्छी खासी पकड़ है इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा