अनूपपुर

अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई बस, हुआ क्षतिग्रस्त

घटनास्थल पर ही दो की मौत, 21 घायल

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा
अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थानांतर्गत किरर घाट में गहरवार बस क्रमांक एमपी 18 पी 0241 अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई। बताया जाता है यह हादसा इतना भीषण था की मौके पर ही 2 यात्रियों की मृत्यु हो गई। जिसमें कोमल सिंह निवासी बसनिहा, रामनिहोर चन्द्रवंषी निवासी करौंदी के रहे एवं घायल 21 घायल हुए। वहीं घटनास्थल में यातायात पुलिस एवं राहगीरों के मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को चिकित्सालय के लिए भेजा वहीं राहगीरों ने भी घायल यात्रियों की मदद के लिए  आगे आए पुलिस ने मृतक यात्रियों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा साथ इस घटना की जांच शुरू कर दी कि आखिर यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है किरर घाट में अक्सर दुर्घटना होती रहती है, क्योंकि यहां पर पहाड़ी होने के साथ ही रास्ता भी ठीक नहीं है जिसके कारण चालक अक्सर तेज रफ्तार में अपना नियंत्रण खो देते हैं और वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

Related Articles

Back to top button