अनूपपुर

पुलिस ने 9,95,000 रूपए धोखाधडी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

रामनगर। थाना, रामनगर, के. अप्र.क. .89,2020., धारा .420.467,468,471.120वी.ता.हि.एवं 33(205 एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में फरियादी मदनदास पनिका पिता स्व. अखितयारदास पनिका उम्र 35 वर्ष निवासी इन्द्रानगर राजनगर, थाना रामनगर के साथ वर्ष 2018 में आरोपी राजेन्द्र साहू द्वारा मदन पनिका के पूरे रिकार्ड वोटर आईडी, आधार कार्ड, अंक सूची, कोरे चेक बुक तथा आवेदक से कोरे कागजों में हस्ताक्षर कराये जिनको लेकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक सेन््ट्रल बैंक राजनगर अविनाश कुमार साहू से सांठगांठ कर 9,95,000 रू.का लोन स्वीकृति कराया एवं आवेदक मदन पनिका के खाता में लोन का पैसा,ट्रांसफर कराकर सिम्पू उर्फ सत्रुंजय पाण्डेय से किराना के सामान का कोटेशन लेकर उसके खाता में 8,95,000 रू. तत्कालीन शाखा प्रबंधक सेन््ट्रल बैंक राजनगर अविनाश साहू द्वारा डीडी जारी कर ट्रांसफर किया गया एवं 04 लाख रूपया राजेन्द्र साहू अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया, राजेन्द्र साहू 02 लाख रूपये का फरियादी मदन पनिका को चेक दिया था जो बैंक से बाउन्स हो गया एवं आवेदक को न तो पैसा मिला एवं न ही किराना का सामान आरोपीगण उपरोक्त द्वारा दिया गया, इस प्रकार आरोपीगणों के द्वारा फरियादी के साथ छल एवं धोखाधड़ी कर फरियादी के लोन का 9,95,000 रू. हड़प लिया गया, जिससे उक्त आरोपीगण 0०1-राजेन्द्र साहू पिता मूलचंद्र साहू निवासी रिलायन्स टावर के पास राजनगर, सिम्पु उर्फ शत्रुंजय पाण्डेय पिता श्याम विहारी पाण्डेय निवासी कपिलधारा कॉलोनी बिजुरी, अविनाश कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया बूटी मोर रांची (झारखण्ड) के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र साहू पिता मूलचंद्र साहू उम्र 36 वर्ष निवासी रिलायन्स टावर के पास राजनगर, थाना रामनगर को दिनांक 20.03.2020 के 10 बजे रिलायन्स टावर के पास राजनगर में आरोपी की मेडिकल दुकान के सामने से गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय अनूपपुर जिला अनूपपुर म.प्र. में पेश किया जा रहा है। प्रकरण के 02 अन्य आरोपी सिम्पु उर्फ शत्रुंजय पाण्डेय एवं अविनाश कुमार साहू फरार है जिनकी तलास जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग कोतमा के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी रामनगर उनि बी.एन.प्रजापति, सउनि रंगनाथ मिश्रा, सउनि रामभुवन शर्मा, कपिलदेव चकवर्ती, सनत द्विवेदी, संजीव त्रिपाठी, अमित पटेल, राहुल प्रजापति, रिंकू गोले की अहम भूमिका रही है।