राजनगर। कोरोना वायरस को रोकने लिए 21 दिन का लाक डाउन घोषित करने के पश्चात गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों के सामने भूखों मरने की स्थिति आ गई है जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत बनगवां द्वारा 25 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है जो लोगों के घरों से समान एकत्रित कर जरूरतमंद तक पहुंचाएगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव राजेश मिश्रा ने बताया कि इस आपात समय में ग्राम पंचायत द्वारा कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है जिसका नंबर 8989 88 30 40 है एवं एक कार्यकर्ता बैठाया गया है जो लोग भी अपना सहयोग अनाज, सब्जी एवं अन्य माध्यमों से देना चाहते हैं वह उक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें यहां से जाकर हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा उक्तसामग्री को लाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा वही कुछ समाजसेवियों द्वारा ग्राम पंचायत को सहयोग दिया भी जाने लगा है जो कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरत मंद तक पहुंचाया जा रहा हैतोवही पंचायत द्वारा मुनाफाखोरी को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई कोई भी सब्जी व्यापारी ग्राहक से अधिक दाम पर सब्जी नहीं बेचेगा जिसमें सब्जी व्यापारी भी मदद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ क्षेत्र में लाक डाउन को सफल बनाने के लिए रामनगरथाना के पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है लोगों को घर में रहने की अपील की जा रही है वही जो लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं उनकी ठुकाई करना भी अब पुलिस प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।
Related Articles
सबकुछ बंद है पर सिटी केबल के हीरो कोरोना वायरस से लड़ रहे
सबकुछ बंद है पर सिटी केबल के हीरो कोरोना वायरस से लड़ रहे. सम्मान कीजिये इनका ये आप तक मनोरंजन पहुचा रहे हैं राजीव पंजियारा सिटी केबल के हेड ने पत्र जारी कर अपने कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला *रायपुर (छत्तीशगढ़* ) -भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों से घर […]
फरसा से मारपीट कर चोट पहुचाने वाले आरोपी को कारावास
अनूपपुर। न्यायालय श्रीमान् न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अनूपपुर के न्यायालय के द्वारा प्र.क्र. 167/2016 की सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी रामप्रसाद राठौर उम्र 47 वर्ष पिता राममिलन राठौर, लखन राठौर उम्र 25 वर्ष पिता रामप्रसाद राठौर, लौंगाबाई उम्र 43 वर्ष पति रामप्रसाद राठौर, अनुसुईयाबाई उम्र 39 वर्ष सभी निवासी पटोराटोला सामतपुर थाना कोतवाली अनूपपुर को […]
यूथ कांग्रेस की बैठक सम्पन्न,कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर किये चर्चा
राजनगर। यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कोतमा विधायक सुनील सराफ के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि तिवारी कांग्रेस के राजनगर ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे एवं यूथ कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष विपिन दुबे के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन रविनगर में किया गया। वही संगठन को मजबूत करने के […]




