अनूपपुर

सजग प्रहरी सही मायनों में सम्मान का हकदार ः पुष्पेंद्र जैन

सजग प्रहरी सही मायनों में सम्मान का हकदार ः पुष्पेंद्र जैन

सजग प्रहरी सही मायनों में सम्मान का हकदार ः पुष्पेंद्र जैन
अनूपपुर lभाजपा मंडल कोतमा ने किया कलमवीरों का सम्मान
कोतमा। करो ना महामारी कि विश्वव्यापी समस्या के बीच भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोतमा में भाजपा की चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए पहले कर्मवीर और महामारी की समस्या के बीच कार्य कर रहे योद्धाओं का सम्मान किया फिर उसके बाद लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले कर्मवीर पत्रकारों का भी सम्मान भाजपा कोतमा मंडल ने किया। जिसका उद्देश्य महामारी की समस्या के बीच कार्य कर रहे हैं कर्मवीर और कलम वीर योद्धाओं का उत्साहवर्धन करना और उनका मनोबल बढ़ाना था।
फूलों की बरसात से स्वागत
विगत दिवस भाजपा मंडल कोतमा ने कर्मवीर योद्धाओं पुलिस स्वास्थ्य विभाग और विद्युत विभाग का सम्मान पुष्प की वर्षा और टीका चंदन लगाकर किया था वही आज उसी परंपरा को जारी रखते हुए कलम वीर पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी में भाजपा मंडल ने सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा वही पत्रकारों को सम्मान के रूप में डायरी व पेन भेंट कर तालियों से उत्साहवर्धन किया गया।
कलमवीर हैं सम्मान के हकदार
कोतमा भाजपा मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो पत्रकार समाज को सजग करने एवं हर परिस्थिति में उनसे लड़ने की सूचना संप्रेषित करने में सर्वप्रथम भूमिका अदा करता है और स्वास्थ्य पुलिस और अन्य विभागों की तरह पत्रकार भी हर समस्या तथा हर मुसीबत में डट कर खड़ा रहता है और पल-पल की जानकारी जन तक पहुंचाता है एवं समय-समय पर सचेत करता है दुनिया को एक सूत्र में बांधने का कार्य पत्रकार के द्वारा किया जाता है। वही पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि विश्व का सजग प्रहरी ही सही मायनों में सम्मान का हकदार है।
यह रहे उपस्थित
सम्मान की कड़ी में पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, राजेश सिंह ,नीलू रजक, प्रदीप मिश्रा, रमाकांत शुक्ला ,चंद्रशेखर उपाध्याय ,चंदन केवट ,भरत मिश्रा ,अखिलेश नामदेव ,राम भुवन गौतम, के साथ अन्य पत्रकार गण मौजूद रहे वही भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष मोहनी धर्मेंद्र वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गर्ग धर्मेंद्र वर्मा ,राजकमल तिवारी, पारस मिश्रा, रवि द्विवेदी पंकज मिश्रा, पंकज जैन, नंहु गुप्ता, विनोद शुक्ला के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे

Related Articles

Back to top button