
अनूपपुर। सर्वजन सुखा समिति के संचालक पुष्पा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पटेल जोकि जिला उमरिया की निवासी है कुछ माह पूर्व उसके पति पुष्पेंद्र पटेल ने महिला को छोड़कर भाग गया था जिसके कारण वह महिला अपने जीवन को मौत के गले लगाने जा ही रही थी कि सर्वजन सुखाय समिति एवं कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल की नजर सीमा पर पड़ी जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई जिस पर पुष्पा पटेल ने उस महिला को अपने साथ घर पर ले जाकर लगभग 2 महीने तक रखा और पुलिस प्रशासन की मदद से और अपनी सूझबूझ के साथ महिला को विश्वास दिलाते हुए की आपके पति जहां भी होंगे आपको जरूर लेकर जाएंगे और मैं आपको न्याय दिलाऊंगी जोकि आज उनका पति उनको लेकर अपने साथ जीवन नई शुरुआत यापन कर रहा है। पुष्पा पटेल ने बताया कि महिला उत्थान के लिए मैं और मेरा संगठन हमेशा यही चाहता है की सशक्त महिला और और महिला उत्पीड़न होने से रोकना है साथ में ही महिलाओं को हमेशा कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल जागरूकता के लिए आगे रहती है।