अनूपपुर

जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा कोयलांचल क्षेत्र, श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई शोभायात्रा

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु राजनगर के राम सेवकों द्वारा प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और भाजपा, कांग्रेस और पार्टियां के मन में सभी के मुख से एक ही नारा निकल रहा था। जय श्रीराम जय श्रीराम सभी का उत्साह देखते नही बन रहा था। जो सब कुछ छोड़ कर भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आए। जहां श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरला धर्मेंद्र सिंह द्वारा 51 हजार रुपए का चेक, पारसनाथ गुप्ता द्वारा 25000 हजार का चेक एवं श्रीमती देव मुनि माली द्वारा 11000 का चेक समिति को प्रदान किया गया। राजनगर के राम सेवकों द्वारा भगवान श्रीराम माता सीता एवं भाई लक्ष्मण की शोभायात्रा और भारत माता के हाथ में तिरंगा झंडा के साथ शिव मंदिर शांति नगर से निकाली गई जो शांति नगर, प्रेम नगर, फौज नगर न्यू राजनगर साइडिंग सुभाष नगर बी टाइप, सीआरओ होते हुए भगत सिंह चौक सीधी दिखाएं राजनगर बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चौक राजनगर पहुंची भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा जहां से भी निकल रही थी वहां पर लोगों द्वारा भगवान की झांकी को रोककर जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। जनसमूह के रूप में भगत सिंह चौक पर पहुंचकर राम मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका का निर्माण करने की प्रतिज्ञा की इस दौरान राजनगर कोयलांचल में गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिली जहां पर सीएसपी रोड में मुस्लिम बंधुओं द्वारा भगवान की झांकी का स्वागत किया गया एवं समस्त राम सेवकों को मिष्ठान एवं पानी का वितरण किया गया। इस दौरान पूरी शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह जय श्रीराम के नारे लगते हैं शोभा यात्रा भगत सिंह चौक पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम की झांकी की पूजा अर्चना एवं आरती करने के पश्चात शोभा यात्रा का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button