अनूपपुर

कोयलांचल की तीन बड़ी ग्राम पंचायतें पुनःनगर पंचायत में तब्दील, क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुखिया के प्रति जताया आभार

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर कॉलरी। वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश की 30 ग्राम पंचायतों को उन्नयन कर नगर पंचायत का दर्जा दिया था, जिसमें अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र की 3 ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत बनगवां (राजनगर)डोला(रामनगर) डूमर कछार (रवि नगर) को नगर पंचायत बनाया गया था, किंतु कांग्रेस सरकार के आते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नवगठित 30 नगर पंचायतों को रद्द कर दिया गया था। जिसमें यहां की पंचायतें भी शामिल थी जिससे यहां की जनता में क्षेत्र के विकास को लेकर काफी मायूसी देखी जा रही थी। वही मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार आते ही क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पूर्व नगर पंचायत बनाने के लिए राजनगर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव, शिवेंद्र बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत डूमर कछार के उपसरपंच विक्रमादित्य चैरसिया एवं अमरनाथ राय द्वारा शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को पत्र प्रेषित कर पुनः क्षेत्र की तीनों ग्रामपंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग की गई थी। जिस को गंभीरता से लेते हुए शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से बात की जहां प्रदेश में मुखिया द्वारा यह कहा गया कि उक्त बात की जानकारी हमें जिले के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्राप्त हुई है और जल्द ही इन ग्राम पंचायतों को पुनः नगर पंचायत बनाया जाएगा का आश्वासन दिया था जिसे पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सभी ग्राम पंचायतों को नगर परिषद में बदलने का आदेश जारी किया है। वही शासन द्वारा जिले के कलेक्टर को भी सभी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता, आधाराम वैश्य, बृजमोहन सिंह, गजेंद्र सिंह सिकरवार के.एन.शर्मा, सुरेश गौतम, राजेश कलसा, राजेंद्र त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुखिया का यह निर्णय क्षेत्र के विकास के लिए न्यू का पत्थर माना है जिससे क्षेत्र कि सुविधाओं मैं विकास होगा भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेश और भाजपा सरकार में यही अंतर है कांग्रेस सरकार जनता का विनाश चाहती है तो भाजपा जनता का विकास और यही कारण है कि प्रदेश के मुखिया ने सत्ता में आते ही उन सभी 22 ग्राम पंचायतों को जिन्हें नगर पंचायत से ग्राम पंचायत में तब्दील किया गया था, उन्हें पुनः 20 जून को नगर परिषद में तब्दील कर दिया गया है, जिसे क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष है तो क्षेत्र की जनता ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, शहडोल संसद क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को धन्यवाद दिया है जिनके प्रयास से यह बड़ा कार्य हो सका।

Related Articles

Back to top button