Breaking News

संतोष चौरसिया

*नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया भालूमाडा थाने का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा भालूमाड़ा जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी 26 जून को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किए
साथ ही कोयलांचल क्षेत्र के थानों में वहां की वस्तु स्थिति सहित अन्य बातों की जानकारी वहां के थाना प्रभारी व स्टाफ से लिए इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भालूमाडॉ थाना का भी भ्रमण करते हुए निरीक्षण किए जहां उन्होंने स्टाफ की जानकारी उनकी कार्यशैली थाने में विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया साथ ही थाने में मौजूद थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ से बात करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए इस दौरान उन्होंने स्टाफ से अनुशासन का पालन करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में भी आगाह किए वही स्टाफ को निर्देशित भी किए की नशे से दूर रहें मदिरा सेवन की शिकायत ना मिलने पाए साथ ही क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए खासकर महिलाओं एवं बच्चों के शिकायत आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक कार्यवाही की जाए सभी पुलिस वालों के वर्दी साफ और स्वच्छ रहना चाहिए किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक थाने में ना बैठा है उसकी फरियाद तत्काल सुनी जाए
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद प्रशिक्षु डीएसपी प्रिया सिंह सहित भालूमाडॉ थाना प्रभारी आरएन तिवारी एवं स्टाफ उपस्थित रहें

Related Articles

Back to top button