अनूपपुर

परिवहन चेकपोस्ट ने राजस्व के रूप में वसूले एक करोड़ से अधिक की राशि

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर संचालित परिवहन चेक पोस्ट रामनगर तिराहा के द्वारा राजस्व के रूप में एक करोड़ 88 हजार 675 रुपए वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक के बीच परिवहन चेक पोस्ट के प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा कुल 1007 चालान काटे गए जिसमें मोटरयान कर के रूप में 74 लाख 78 हजार 425 रुपए , यात्रीयान कर के रूप में 5 लाख 1 हजार 140 रुपए ,कुल करो का योग 79 लाख 79 हजार 565 रुपए समझौता शुल्क के रूप में 21 लाख 9 हजार 110 रुपए कुल एक करोड़ 88 हजार 675 रुपए वसूल कर शासन ने खाते में जमा कराया गया है। उक्त कार्यवाही में चेक पोस्ट प्रभारी रामेश्वर लहरिया, आरक्षक देवेंद्र तिवारी, ऋतु शुक्ला रविंद्र मिश्रा, राखी चोपडा की भूमिका सराहनीय रही है, जिन्होंने मुस्तैद होकर उक्त कर वसूल कर शासन के खाते में एक करोड़ की राशि से भी ज्यादा राशि जमा कराया। परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से राजस्व वसूली के लिए समस्त स्टाफ के कार्यो की सराहना की गयी।

Related Articles

Back to top button