यूथ काँग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर से हुए गिरफ्तार
यूथ काँग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर से हुए गिरफ्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन का कर रहे थे विरोध
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी के अनूपपुर आगमन का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को कोतमा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया कोतमा पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान को उनके घर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया यह सभी कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन का विरोध कर रहे थे और अपनी मांगों को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे थे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नदीम, एन एस यू आई ब्लॉक अध्यक्ष मयंक चंदेरिया, मंडलम अध्यक्ष शिवम सराफ, एन एस यू आई नगर अध्यक्ष आशु ताम्रकार, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रफी अहमद, वार्ड पार्षद अंकित सोनी, युवा कांग्रेस नेता अनूपपुर विधानसभा मानवेंद्र मिश्रा एवं उनके साथ उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कोतमा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया