Breaking News

*फुनगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 90 हजार के गाजा और कट्टा कारतूस सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार दो फरार*

*फुनगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 90 हजार के गाजा और कट्टा कारतूस सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार दो फरार*
संतोष चौरसिया प्रकाश तिवारी
जमुना कोतमा भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत फुनगा चौकी प्रभारी हरिशंकर शुक्ला और उनकी टीम ने घेराबंदी करते हुए गोडाहरू झुटकू को नदी पुल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक cg 08 AF 4977 करीबन 4 बजे आती दिखी कार को संदेह के आधार पर स्टाफ व गवाह के माध्यम से रोका गया ,जिससे कार की तलाशी ली गयी तो उसमें 9 किलो 7सौ ग्राम गांजा जिसकी कीमत ₹90 हजार का गांजा बरामद किया तो वही वाहन में सवार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद नारायण शुक्ला जैतहरी गोरसी मोहम्मद फईम जिला पन्ना विमल कुमार छत्तीसगढ़ ,के पास से गाजा कट्टा कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 497/ 20 धारा 20 एनडीपीएस कार्रवाई की है वही मामले में दो आरोपी पप्पू नापित अमलाई जिला शहडोल संजू राठौर जिला उमरिया फरार हो गए तथा विमल कुमार भुआर्य, समुंदुराम भुआर्य ,निवासी भुरसा राजनांदगांव सभी आरोपी अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र और विभिन्न क्षेत्रों में गाजा बिक्री करने की नियत से आए हुए थे जिन्हें गिरफ्तार कर कुल कीमती 8 लाख रुपये जप्त की गयी तथा जेल भेजा गया ,जिसमे फुनगा चौकी की प्रभारी हरिशंकर शुक्ला राम भुवन शर्मा अमित घारू दलपत सिंह राकेश कनासे देवेंद्र तिवारी सुजीत सिंह सपन सिंह मोतीराम एवम अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button