अनूपपुर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान की निकली भव्य शोभायात्रा राम दरबार के भव्य झांकी कलश सहित गाजे बाजे, सहित निकली शोभा यात्रा

नगर के जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, रामभक्त हुए शोभायात्रा में शामिल राममय हुआ कोतमा नगर

रिपोर्टर राजेश सिहं

कोतमा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान की शोभायात्रा व कार्यक्रम की आज शुरुआत आदिशक्ति पंचायती मंदिर कोतमा से हुई। आदिशक्ति पंचायती मंदिर कोतमा में वेदाचार्यों द्वारा पंचायती मंदिर में स्थित कूप का जल लेकर वेद मंत्रों के उच्चारण व कलश पूजन व वरुण पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ततपश्चात देवताओं के आवाहन सहित कलश को मंत्रशक्तियों व नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने सर में रखकर भव्य शोभायात्रा निकली। दिव्य रथ पर रामदरबार की भव्य झांकियों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम माता जानकी, लखन सहित हनुमानजी की दिव्य झांकी का तिलक वंदन पूजन हुआ। पूजन उपरांत दिव्य रथ यात्रा नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान हुई स्टेशन चैक, गांधी चैक, महावीर मार्ग टाकीज रोड, आजाद चैक, जकीड़ा चैक, बस्ती मार्ग से गाजे बाजे सहित शोभायात्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान कार्यालय उर्मिला कॉम्प्लेक्स पहुंची। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छवि चित्र का पूजन व आरती हुई। पूजन कार्यक्रम के बाद मंचासीन मुख्य वक्ताओं के साथ कारसेवक जगजाहिर महराज का परिचय उद्बोधन हुआ। मंचासीन मुख्य अतिथि जगजाहिर महराज जी, मुख्य वक्ता, शहडोल विभाग प्रचारक राकेश द्विवेदी, विभाग सह अभियान प्रमुख, प्रदीप सिंह, जिला कार्यवाह राकेश शुक्ला, विश्वहिंदू परिषद के धर्म प्रचारक वेंकट राव, जिला प्रचारक वीरेंद्र, का उद्बोधन हुआ। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान में सहयोग व धन संग्रह आयोजन में कोतमा नगर में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने एक लाख रुपये का चेक, मनीष गोयनका नानू ने एक लाख रुपये, मोहिनी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा ने 51 हजार श्रीमती उमा सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने 51 हजार, राम अवध सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पसान 51 हजार सुखविंदर सिंह, जमुना कालरी, 51 हजार रुपये, कोतमा नगर के व्यवसायी पुरषोत्तम बरसैय्यां 51 हजार के चेक प्रदान कर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान में सहभागिता निभाये। आज के भव्य शोभायात्रा व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान में पूर्व विभाग व्यवस्था प्रमुख विजय शुक्ला, सह जिला कार्यवाह नारायण जी, खण्ड पालक, बालिमिक तिवारी, खण्ड कार्यवाह कोतमा सुदर्शन रैकवार, स्वामीदीन यादव, राजकमल तिवारी, निखिल आर्य, रत्नेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय राजेश त्रिपाठी, प्रवीण गर्ग, राहुल गुप्ता, जीतेश गुप्ता, नीरज बंसल, गणेश केवट, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल, विधायक सुनील सराफ, बद्री ताम्रकार, मनोज सोनी, अजय शुक्ला, श्रीमती मोहिनी वर्मा, उर्मिला गर्ग, प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, रामावतार अग्रवाल, हनुमान गर्ग, विजय पांडे, नितिन सिरौतिया, मनीष गोयनका, रवि तिवारी, दीपक तिवारी, पुष्पेंद्र जैन, तरुण शर्मा, देवशरण, मनमोहन ताम्रकार, गागी नारवानी, सुनील उपाध्याय, मुरली गौतम, अखिलेश सिंह, अखिलेश द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, रामनरेश गर्ग, कैलाश जैन, मुनेश्वर पांडेय, सन्तोष गर्ग, दीपक यादव, अवनीश पांडेय, प्रीतम तिवारी, पत्रकारों में नीलू रजक, रमाकांत शुक्ला, पुनीत सेन, शिवासेन, रामभुवन गौतम, प्रदीप मिश्रा धर्मेन्द्रकांत तिवारी, चन्दन केवट, व नगर के समस्त धर्मावलम्बियों, जनप्रतिनिधियों, मातृ शक्तियों नन्ही मुन्नी बालिकाओं युवा शक्तियों, धर्म संसद, हिन्दू महा सभा बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिन्दू युवा वाहिनी, के पदाधिकारियों सहित भाजपा, कांग्रेस, के निर्वाचित जनप्रतिधि, नगर के गणमान्य नागरिक, मीडिया व पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button