अनूपपुर

प्रदेश की मंगल कामना के साथ मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया दिन का शुभारंभ, मनाया जन्मदिन

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 1 अगस्त 2021 को अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रातः अपने गृह ग्राम स्थित परासी दुर्गा मंदिर पहुंचकर प्रदेश के सुख समृद्धि की मंगल कामना करने के साथ मंत्री बिसाहूलाल सिंह कोतमा काॅलरी चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल का वितरण किया इसके पश्चात वह अनूपपुर जिला मुख्यालय जिला जेल परिसर में पहुंच कर आंवला का वृक्ष रोपण करते हुए पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका स्वागत किया भाजपा कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि उनके समाज में जन्मदिन मनाने की परंपरा नहीं है लेकिन मौजूदा समय में जो वातावरण चल रहा है और कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्रेम के कारण हम जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं हम सदैव सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं कार्यकर्ताओं का जो प्रेम हमारे जन्मदिन पर मिला है उसके प्रति हम सभी को हृदय से धन्यवाद देते हैं और सभी को भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपेक्षा करते हैं भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के पश्चात सूर्या होटल मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा आयोजित किए गए जिले भर के गणमान्य नागरिकों व आम जनता मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मुलाकात और उनके जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सभी लोगों ने पहुंचकर आयोजित भोज में शामिल हुए यहां पर भी मंत्री जी के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जहां पर मंत्री जी का भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सभी लोगों ने मंच पर पहुंचकर मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के पश्चात बिसाहूलाल सिंह संघ कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल हुए उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button
Close