अनूपपुर

नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया योगाभ्यास

रिपोर्टर प्रकाश कुशवाहा

अनूपपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक अनूपपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य) डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान मार्ग दर्शन में दिनांक 14 मई 2022 की सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें अनूपपुर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित युवाओं को नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता ने प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास योग और व्यायाम करने का समय नहीं है। लेकिन कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छे से समझा है। इस दौरान लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। अगर नियमित रूप से योग किया जाए, तो आप शारीरिक और मानसिक तौर से हमेशा स्वस्थ्य रह सकते हैं। हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, नियमित रूप से योग करने के फायदे और महत्व योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। एक योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ्य और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है। जिसमें अनूपपुर ब्लॉक के नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा, सोनू श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला एवं राजा तिवारी, अमन सिंह, राहुल सिंह ठाकुर, रावेन्द्र मिश्रा, गौरव सिंह, राजेन्द्र परिहार, कोमल राजपूत, राजकिषोर गुप्ता, विजेन्द्र गुप्ता तथा अन्य लोगों ने योगाभ्यास कार्यक्रम को उपस्थित होकर सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button