अनूपपुर। जिला अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजनाएं अनूपपुर, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दावा आपत्ति प्राप्त की गई थी। प्राप्त दावों, आपत्तियों का निराकरण किए जाने के उपरांत अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते ने बताया है कि बाल विकास परियोजना अनूपपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हरद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रीता यादव, आंगनबाड़ी केन्द्र डूमरकछार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु श्रीमती लीना सिंह, आंगनबाड़ी केन्द्र बदरा में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्रीमती चिरौंजिया बैगा, आंगनबाड़ी केन्द्र बोड़री में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु बेवा हीराकली पाव तथा बाल विकास परियोजना जैतहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र छुलकारी में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्रीमती पूनम पाव का चयन किया गया है। इसी प्रकार बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र टिकरालालपुर में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्रीमती पार्वती पट्टावी, आंगनबाड़ी केन्द्र पोंड़की में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु श्रीमती रूकमणि बाई, आंगनबाड़ी केन्द्र उमनिया में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्रीमती श्यामकली बाई एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बीजापुरी-02 में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्रीमती मोहवती बाई का चयन किया गया है।
Related Articles
राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन
राजनगर। शासकीय महाविद्यालय राजनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन 2 मार्च से 8 मार्च तक किया गया। जिसका समापन सामुदायिक भवन न्यू राजनगर में किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे डिवीजन भोपाल के सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद […]
दिव्यांग होरित नाथ के चेहरे पर ट्राई साइकिल पाकर आई खुशियों की मुस्कान
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम फुलकोना के श्री होरित नाथ ने कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना को अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और उन्हें दैनिक दिनचर्या के कार्य करने एवं आने जाने में कठिनाई होती है तथा हर वक्त घर के किसी न किसी सदस्य से सहायता […]
बच्चों के अधिकारों के प्रति किया जागरूक
अनूपपुर। चाईल्ड लाईन 1098 महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार की परियोजना आईसीपीएस कार्यक्रम अन्तर्गत स्वयं सेवी संस्था हार्ड कोतमा द्वारा चाईल्ड लाईन परियोजना अनूपपुर में क्रियांवित कर रही है। यह एक इमरजेंसी सेवा है जिसके तहत 0 से 18 वर्ष के बच्चो को सुरक्षा एवं देखभाल तथा संरक्षण के लिये कार्य करती है। […]




