अनूपपुर

पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते हुए सटोरियां को किया गिरफ्तार

राजनगर। थाना रामनगर मे 26 सितम्बर 19 को दौरान कस्वा भ्रमण रामनगर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम डोला में आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे बर के पेड के पास एक व्यक्ति सट्टा पर्ची में अंको को लिखकर रूपये पैसो का दाव लगाकर हारजीत की बाजी खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर घेराबन्दी कर उस व्यक्ति को पकडा गया उसके पास से डाट पेन, सट्टा पर्ची एवं नगदी 830 रूपये मिला दिनांक 26.09.19 को 16.30 बजे आरोपी पुरूषोत्तम गुप्ता पिता रामकपूर गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी डोला से जप्त कर धारा 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही कर प्रकरण कायम किया गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर उपनिरी. बी.एन. प्रजापति, सउनि रामभुवन शर्मा, प्रआर), रामप्रसाद प्रजापति की अहम भूमिका रही है।