अनूपपुर

मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती

कमलेश मिश्रा

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 103वीं जयंती

बिजुरी/एकात्म मानवदर्शन के दृष्टा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता, जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक-वैचारिक अधिष्ठाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1914 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था जो जलेसर रोड स्टेशन में सहायक स्टेशन मास्टर थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर बिजुरी भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नम्बर 14 पंचमुखी मंदिर में बृक्षारोपण कर श्रधांजलि अर्पित की एवम उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इसमें मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर राम अवध सिंह,मुकेश जैन,गयबोध मिश्रा, रविन्द्र शर्मा(रिंकू),के.पी शूक्ला, विनीत केसरवानी, कोमल सोनी,संजय मिश्रा,संदीप अग्रवाल, कैलाश कोल,दीपक सिंह,भैया लाल प्रजापति, राजा देवानी, राम लाल चंद्रा,श्रीमति गुंजन साहू,राकेश चंद्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button